किसान परिवार का विधानसभा के सामने आत्महत्या का प्रयास

हैदराबाद.25 मार्च .वार्ता. आंध्रप्रदेश की राजधानी हैदराबाद में आज एक किसान ने अपने परिवार के साथ राज्य विधानसभा भवन के सामने आत्महत्या करने की कोशिश की

पुलिस ने बताया कि एम विकशापति.37. अपनी पत्नी एम बालम्मा .28. मां एम.बुग्गम्मा.65. और अपने चार बच्चों के साथ विधानसभा भवन के समीप पहुंचा और इन सबने मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की 1 उस समय ड्यूटी पर तैनात यातायात कांस्टेबल सैयद मुस्तफा ने उनसे मिट्टी के तेल से भरे कनस्तर छीन लिए और उन्हें दरवाजे के भीतर घुसने से रोक दिया1 इस दौरान कुछ अन्य पुलिसकर्मियों ने परिवार को हिरासत में ले लिया और आवश्यक कार्रवाई के लिए सैफाबाद पुलिस को सौंप दिया 1 रंगारेड्डी जिले के इब्राहीमपटनम निवासी इस किसान ने संवाददाताओं को बताया कि उसकी जमीन उसके भाइयों ने गैर कानूनी तरीके से हथिया ली लेकिन अधिकारी शिकायत करने के बावजूद उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं1 अजय.अभिनव.रमेश2227वार्ता

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+