अंधविश्वास दिखाने पर इंडिया टीवी के खिलाफ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
नई दिल्ली 25 मार्च.वार्ता. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भूत प्रेत के कार्यक्रम दिखाने वाले इंडिया टीवी को नोटिस जारी कर उसे दंडित करने का प्रयास किया लेकिन इस चैनल ने इस मामले में अदालत से स्थगनादेश ले लिया है
मंत्रालय ने दिल्ली के निकट ग्रामीणों की शिकायत पर इंडिया टीवी को नोटिस जारी कर उसे गांव वालों से माफी मांगने के लिये पट्टी जारी करने का निर्देश दिया 1 इंडिया टीवी ने अपनी रिपोर्ट में उस गांव में लोगों के भूत प्रेत से आतंकित होने की खबर दिखायी थी जिस पर ग्रामीणों ने आपत्ति व्यक्त की थी 1मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यूनीवार्ता को बताया कि हमने टीवी चैनल के अधिकारियों को यह स्पष्ट करने को कहा कि वे यह बतायें कि टी वी रिपोर्ट का आधार क्या है तो वे उसका संतोषजनक जबाब नहीं दे सके
लेकिन इस बीच इंडिया टीवी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और होली के पहले उसने स्थगनादेश प्राप्त कर लिया 1 अब इस मामले की सुनवायी जुलायी में होगी
गौरतलब है कि सरकार टीवी चैनलों की अश्लीलता अंधविश्वास और फूहडता को रोकने के लिये उनकी नकेल कसने की तैयारी कर रही थी लेकिन इलेक्टा्रनिक मीडिया ने उसका कडा विरोध किया और कहा कि कोई भी आचार संहिता सरकार की बजाय मीडिया के भीतर से आनी चाहिये 1 एडिटर्स गिल्ड आफ इंडिया ् न्यूज ब्राडकास्टिगं एसोसियेशन और इंडियन ब्रांडकास्टिगं फाउंडेशन इन दिनोंं आचार संहिता बनाने की तैयारी कर रहा है
अरविंद संजीव अजय लखमी1735वार्ता...


Click it and Unblock the Notifications
