कांग्रेस में मुसलमानों की उपेक्षा का आरोप
शाजापुर.25 मार्च.वार्ता. मध्यप्रदेश मुस्लिम एज्यूकेशनल सोसायटी केसचिव फरमान लाला ने कहा है कि मुस्लिम वर्ग की उपेक्षा से कांग्रेसअपना अस्तित्व उत्तरप्रदेश एवं बिहार की तरह मध्यप्रदेश में भी खोदेगी
श्री लाला ने कल यहां पत्रकारों को बताया कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कहा है कि अच्छी छवि एवं जनाधार वाले मुस्लिम नेताओं को कांग्रेस संगठन में शामिल किया जाना चाहिये 1 उन्होंने कहा कि मालवा क्षेत्र के उज्जैन. शाजापुर. देवास.नीमच. रतलाम . मंदसौर . धार . राजगढ . सीहोर से किसी भी मुस्लिम वर्ग के सदस्य को हाल ही में प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पदाधिकारी नहीं बनाया गया है इससे मुस्लिम वर्ग में असंतोष है1 उन्होंने कांग्रेस हाईकमान से इस पर विचार कर शीघ्र ही इस क्षेत्र केमुस्लिम वर्ग के अच्छे सदस्यों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सम्मिलितकरने की मांग की है
सं.देवेन्द्र नंद1456 वार्ता.


Click it and Unblock the Notifications
