राजशाही पर आडवाणी के विचार उनकी निजी राय.थापा

काठमांडू.25मार्च. वार्ता. नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री सूर्य बहादुर थापा ने कहा है कि राजशाही क ी प्रासंगिकता के बारे में भारतीय जनता पार्टी .भाजपा. के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के विचार उनकी निजी राय है

श्री थापा ने कहा कि जनता का फैसला श्री आडवाणी की राय पर भारी पडेगा1श्री आडवाणी ने अपनी आत्मकथा ..माई लाईफ माई कंट्री...में राजशाही को नेपाल की संप्रभुता और एकता का प्रतीक बताते हुए लिखा है कि नेपाल में संवैधानिक राजशाही का संरक्षण किया जाना चाहिए

श्री आडवाणी ने कहा कि नेपाल की जनता स्वयं ही दस अप्रैल को होने जा रहे संविधान सभा के चुनावों में राजशाही को औपचारिक रूप से अलविदा कह देगी

क्रांतिपुर दैनिक ने राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष के हवाले से लिखा है कि देश की जनता जिसके साथ सम्राट हमेशा निरंकुश रवैया रखता आया है वह स्वयं ही राजशाही को अलविदा कहने की तैयारियां कर चुकी है.

राजशाही को बचाने की नेपाल नरेश की आेर से उनसे की गयी गुहार के बारे मेंपूछने पर श्री थापा ने कहा कि उन्होंने नरेश से कहा था कि यदि उन्होंने निरंकुश व्यवहार की कोशिश की तो एक दिन जनता राजशाही को उखाड फेंकेगी1नरेश ने अपने जिद्दी स्वभाव की वजह से उनकी एक नहीं सुनी

श्री थापा ने कहा कि उनकी उम्मीदवारी लोगों को नये नेपाल के सपने का अहसास कराने का प्रयास था

रीता नंद1452 वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+