महाराष्ट्र के राज्यपाल एस एम कृष्णा का इस्तीफा

Sm Krishna
नई दिल्ली, 6 मार्चः महाराष्ट्र के राज्यपाल एस एम कृष्णा ने लंबे समय से लगाई जा रही अटकलों को विराम देते हुए अपने गृहराज्य कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए बुधवार शाम राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को अपना इस्तीफा सौंप दिया.

यहां आए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने भी कृष्णा के इस्तीफा देने की पुष्टि की है और उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. कृष्णा पिछले कुछ समय से कर्नाटक वापस जाने की इच्छा व्यक्त करते रहे थे और उन्होंने इस बारे में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से सहमति ले ली थी.

सोनिया गांधी ने कृष्णा को कल रात बेंगलूर से बुलाया था. उनसे मुलाकात के बाद कृष्णा के अपने गृहराज्य की सक्रिय राजनीति में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया.

एच डी कुमारस्वामी सरकार के पतन के बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन की अवधि मई में समाप्त हो रही है. इसके बाद राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव आयोग ने कहा है कि वह राज्य में विधानसभा चुनाव कराने के बारे में 15 अप्रैल तक फैसला करेगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+