.भीष्म पितामह. की राजनीतिक तंद्रा तोडने में कामयाब हुए मनमोहन
नयी दिल्ली 06 मार्च .वार्ता. स्वेच्छा से शरशैया पर विश्राम कर रहे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को आत्मा की आवाज सुनने का आह्वान कर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने .राजनीतिक तंद्रा. से जगा दिया1 नजदीकी सूत्रों के अनुसार श्री वाजपेयी ने डा सिंह के कल के बयान को टेलीविजन पर उत्सुकता से देखा और मंद मंद मुस्कुराए भी1 उनके स्टाफ ने एजेंसी के समाचार उनके सामने बढाए और वह गहन सोच के साथ उन खबरों को पढते रहे1 प्रधानमंत्री ने कल संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के माध्यम से हुई चर्चा का जवाब देते हुए श्री वाजपेयी को ..भारतीय राजनीति का भीष्म पितामह.. बताया और उनसे संकीर्ण दलगत राजनीतिक हितों से ऊपर उठते हुए परमाणु करार पर अंतर्रात्मा की आवाज सुनने का आग्रह किया1 समा जाता है कि डा सिंह की इस टिप्पणी के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने सरकार को करारा जवाब देने के लिए श्री वाजपेयी की तरफ से करार के खिलाफ बयान जारी कराने की कोशिशें शुरू कर दी हैं1 लेकिन ..भीष्म पितामह.. ने मौन साध लिया है1 कौशिक नीलिमा लखमी1432जारीवार्ता...


Click it and Unblock the Notifications
