प्रभा ठाकुर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नियुक्त
नयी दिल्ली. 06 मार्च .वार्ता. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा सांसद प्रभा ठाकुर को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है
कांग्रेस संगठन के प्रभारी जनार्दन द्विवेदी ने आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने श्रीमती ठाकुर की नियुक्ति सुश्री रीता बहुगुणा जोशी के स्थान पर की है जो इस समय उत्तर प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष है
कांग्रेस अध्यक्ष ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव मीरा सिंह को उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है
विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि तमिलनाडु महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष सई लक्ष्मी श्रीमती ए एस माहेश्वरी के स्थान पर तमिलनाडु महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष के रुप में कार्य करेगी
प्रमोद नीलिमा वीरेन्द्र1333 वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
