एस एम कृष्णा का इस्तीफ्ा मंजूर
नयी दिल्ली 06मार्च.वार्ता. राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने महाराष्ट्र के राज्यपाल एस एम कृष्णा का इस्तीफा आज स्वीकार कर लिया
राष्ट्रपति भवन के सूत्रों के अनुसार. गोवा के राज्यपाल एस सी जमीर को महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है1 श्री जमीर नए राज्यपाल की नियुक्ति तक यह प्रभार संभालेंगे
श्री कृष्णा ने लंबे समय से लगाई जा रही अटकलों को विराम देते हुए अपने गृहराज्य कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए कल शाम राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंपा था1 श्री कृष्णा पिछले कुछ समय से कर्नाटक वापस जाने की इच्छा व्यक्त करते रहे थे और उन्होंने इस बारे में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से सहमति ले ली थी 1 श्रीमती गांधी ने श्री कृष्णा को बेंगलूर से बुलाया था 1 उनसे मुलाकात के बाद श्री कृष्णा के अपने गृहराज्य की सक्रिय राजनीति में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया 1 एच डी कुमारस्वामी सरकार के पतन के बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन की अवधि मई में समाप्त हो रही है 1 इसके बाद राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं 1 चुनाव आयोग ने कहा है कि वह राज्य में विधानसभा चुनाव कराने के बारे में 15 अप्रैल तक फैसला करेगा 1 शेखर.रीता नंद174
वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
