राज्यसभा सीट पर द्रमुक को निर्णय बदलने का अल्टीमेटम

चेन्नई 06 मार्च.वार्ता. तमिलनाडु में सत्ताढ द्रविड मुनेत्र कषगम .द्रमुक. नीत लोकतांति्रक प्रगतिशील गठबंधन सरकार के प्रमुख घटक दल पट्टालि मक्कल काच्चि .पीएमके. ने राज्यसभा सीट नहीं देने से खफा होकर द्रमुक को इस निर्णय पर पुनर्विचार करने और 15 मार्च तक एक सीट आवंटित करने का अल्टीमेटम दिया है

पार्टी की प्रशासनिक समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पीएमके संस्थापक नेता डा. एस रामदास ने कहा कि बैठक में इस मुद्दे पर द्रमुक के साथ बातचीत कर समस्या का समधान निकालने का निर्णय लिया गया1 उन्होंने कहा कि बैठक में पार्टी के छह सांसदों तथा 18 विधायकों ने हिस्सा लिया

उन्होंने कहा कि उनके पास अंतिम निर्णय लेने से पहले राज्य की छह राज्यसभा सीटों के लिये नामांकन भरने की अंतिम तिथि 15 मार्च तक का समय है1 उन्होंने सीट नहीं दिए जाने पर पार्टी के अंतिम निर्णय के बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया

उन्होंने कहा कि द्रमुक ने अपने प्रमुख घटक को राज्यसभा की एक सीट भी आवंटित नहीं कर पीएमके के साथ अन्याय किया है1 उन्होंने कहा कि गठबंधन .धर्म. की बात करने वाले द्रमुक प्रमुख को पीएमके के साथ न्याय करना चाहिए

अभिनव शेखर रीता जगबीर1732वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+