महाशिवरात्रि पर काठमांडू में हजारों श्रद्धालुआे ने पूजा अर्चना की
काठमांडू. 06 मार्च .वार्ता. नेपाल की राजधानी काठमांडू में आज महाशिवरात्रि के मौके पर हजारों श्रद्धालुआे ने मंदिरो में भगवान शिव की पूजा अर्चना की
काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर में नेपाल और भारत के हिन्दू श्रद्धालुओं ने पूजा की1 इस मौके पर मंदिर हर हर महादेव से गंुजायमान हो गया1 श्रद्धालुआें ने आज तडके से ही मंदिर में आना शुरू कर दिया था
पशुपतिनाथ डेवलपमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों ने बताया कि मंदिर में लगभग तीन लाख 50 हजार श्रद्धालुआे के आने की उम्मीद है जिनमे लगभग तीन हजार साधु शामिल है
इस साल मंदिर में बडी संख्या मेंं भारत से हिन्दु आये है1 तमिलनाडु से आये वी पी कृष्णा ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व हिन्दुआें का सबसे बडा त्यौहार है और हमने पशुपतिनाथ मंदिर आकर भगवान शिव के दर्शन किये है
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से यहां आयी शिवानी सिंह ने कहा..मैं पिछले 15 सालों से नियमित रूप से इस मंदिर में आ रही हूं1 इस बीच पशुपतिनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की लम्बी लम्बी कतारे देखी गई1 मंदिर में सुरक्षा के कडे बंदोबस्त किये गये है1 देवेन्द्र विनोद वीरेन्द्र1646 वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
