भाजापा का चुनाव टालने का आरोप गलत. कांग्रेस
नयी दिल्ली 20 फरवरी. वार्ता. कांग्रेस ने भाजपा के इस आरोप को गलत बताया है कि वह परिसीमन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के नाम पर कर्नाटक विधानसभा के चुनावों को टाल रही है
कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख वीरप्पा मोइली ने आज यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि भाजपा और जनतादल. एस. के कुशासन और आपसी लडाई के कारण राज्य में विधानसभा चुनाव की स्थिति पैदा हुयी है1 इसके लिये कांग्रेस कतई जिम्मेदार नहीं है1 उन्होंने कहा कि दोनों दलों ने एक बार अलग होने के बावजूद फिर से सरकार बनाने का प्रयास किया क्योंकि वे चुनाव में जाने से डर रहे थे1 श्री मोइली ने कहा कि यदि उस समय चुनाव हो गये होते तो आज राज्य में राष्ट्रपति शासन नहीं होता बल्कि वहां चुनी हुयी सरकार काम कर रही होती
उन्होंने कहा कि परिसीमन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की अधिसूचना जारी हो जाने के बाद राज्य में चुनाव कराने के बारे में चुनाव आयोग को फैसला लेना है लेकिन चुनाव विधानसभा की सीटों के पुनर्गठन के अनुरुप ही होना चाहिये1 श्री मोइली ने कहा कि यदि चुनाव मई से पहले होते हैं तो कांग्रेस उनके लिये तैयार है
जय समरेन्द्र जगबीर2006वार्ता












Click it and Unblock the Notifications