अन्य दलों की चिंता सरकार बनाने की और हमारी बिहार:पासवान

गया 20 फरवरी .वार्ता. लोक जनशक्ति पार्टी:लोजपा: के अध्यक्ष औरकेन्द्रीय इस्पात ् रसायन एवं उर्वरक मंत्री राम विलास पासवान ने आज कहा कि बिहार में सभी राजनीतिक दलों की चिंता केवल सरकार बनाने की है जबकि हमारी चिंता बिहार बनाने की है

श्री पासवान ने यहां गांधी मैदान में पार्टी द्वारा मगध प्रमंडलीय रैली को संबोधित करते हुये कहा कि स्ततंत्रता के साठ वर्ष बीत जाने के बावजूद बिहार का विकास नहीं हो पाया है1 उन्होंने लोगों से लोजपा को मजबूत बनाने का आह्ववान करते हुए कहा कि यदि उनकी पार्टी बिहार में सत्तारूढ़ हुई तो वह पंाच वषो में राज्य का नक्शा बदल देगी1 श्री पासवान ने दावा किया कि केन्द्रीय मंत्री रहते हुए बिहार के विकास के लिए सर्वाधिक कार्य किया है

लोजपा अध्यक्ष ने कहा कि जब वह केन्द्र में कल्याण मंत्री बने तोगरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनायें शु की 1 बाद में जब दूरसंचार मंत्री बने तो बिहार में टेलीफोन का जाल बिछाया1 इस्पात मंत्री के रूप में बिहार को दो स्टील प्लांट दिया है1 उन्होंने कहा कि लोजपा जाति और धर्म की राजनीति में नही बल्कि विकास की राजनीति में विश्वास करती है 1उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ् दलित ् मुस्लिम अगड़ा पिछड़ा समेत सबों के विकास में विश्वास करती है

श्री पासवान ने नीतीश सरकार पर कटाक्ष करते हुये कहा कि सतारूढ़ होने के दो वषो के बाद भी राज्य का विकास नही हो पाया है और यहां के लोगो को दो घंटे भी बिजली पानी नही मिल पा रहा है 1उन्होंने कहा कि विकास के तमाम दावों के बावजूद राज्य में विधि व्यवस्था की हालत काफी खराब है और सूबे की समस्यायें ज्यों की त्यों बनी हुयी है

केन्द्रीय मंत्री ने लोगो से जात धर्म से उपर उठकर विकास की बातकरने वाली पार्टी को वोट देने की अपील की1 इस अवसर पर पार्टी केकई वरिष्ठ नेता मौजूद थे

संवाद समरेन्द्र लखमी2226वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+