अणाचल प्रदेश में एएपीएसयू के बंद से जनजीवन प्रभावित
इटानगर 20 फरवरी . वार्ता . आल अणाचल प्रदेश स्टूडेंट्स यूनियन .एएपीएसयू. समर्थित 12 घंटे के बंद के कारण आज पूरे राज्य में जनजीवन प्रभावित हुआ 1 एएपीएसयू ने बंद का आयोजन अणाचल प्रदेश के तिरप जिले से पिछले माह नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल आफ नगालैंड . खापलांग. एनएससीएन.के. के उग्रवादियों द्वारा कथित रुप से अपहृत 39 छात्रों को छुडाने में सरकार की असमर्थता के विरोध में किया था
22 वें राज्य दिवस पर अवकाश होने के कारण सरकारी कार्यालय . शिक्षण संस्थान . बैंक . व्यापारिक प्रतिष्ठान और अन्य निजी कार्यालयों के बंद रहने के कारण बंद पूर्ण रूप से सफल रहा 1 सडकों पर वाहन नहीं चले ्लेकिन मंत्रियों . विधायकों . पुलिस अधिकारियों और मजिस्ट्रेटों ने बंद के बावजूद राज्य दिवस पर इंदिरा गांधी पार्क में आयोजित समारोह में हिस्सा लिया 1 बंद सुबह छह बजे से शुरू हुआ और इस दौरान कुछ पथराव की घटनाओं को छोडकर बंद कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रहा
अमित.अजय.प्रभु 1858वार्ता












Click it and Unblock the Notifications