जम्मू कश्मीर में वायुसेना बनी 14600 लोगों की संकटमोचक

चंडीगढ़ 20 फरवरी.वार्ता.जम्मू कश्मीर में पिछले दिनों हुई भारीवर्षा और हिमपात के कारण जम्मूश्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित राज्यके विभिन्न हिस्सों में फंसे लगभग 14600 लोगों के लिए वायु सेनाप्राणरक्षक बन कर आई1 वायु सेना के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य केमुख्यमंत्री के आग्रह पर वायु सेना पायलटों और जवानों ने अदम्य साहसकी पूर्व परम्पराओं को कायम रखते हुए सात फरवरी से रात दिन काअपना राहत एवं बचाव अभियान शुरू करते हुए हिमपात में फंसे लोगोंको न केवल राहत सामग्री पहुंचाई बल्कि हजारों लोगों को सुरक्षितस्थानों पर पहुंचाया1 प्रवक्ता ने बताया कि वायुसेना ने इस दुरूह अभियान में अपने दोआईएल 76 और चार एएन 32 और कई हैलीकॉप्टर लगाए औरउसने जम्मू श्रीनगर राजमार्ग .पीर पंजाल और राज्य के अनेक उंचाईवाले क्षेत्रों में समय रहते पहुंच कर हजारों को लोगों को बचाया1 प्रवक्ता ने बताया कि नौ और 10 फ रवरी को वायुसेना ने सबसेज्यादा 7989 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया1 करीब एक हफ्ताचले इस अभियान में वायुसेना ने लगभग 14600 लोगों को मौत के मुंहसे निकाल लिया1 रमेश.समरेन्द्र लखमी2204वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+