अपराधों में वृद्धि पर महानिदेशक नेे अधिकारियों को फटकारा
लखनऊ 20 फरवरी .वार्ता. उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने पिछलेसात महीनों में अपराधों में वृद्धि पर अधिकारियों को कडी फटकार लगाते हुये आज कहा कि गंभीर अपराधों पर रासुका तथा गिरोहबंद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाये
पुलिस महानिदेशक विक्रम सिंह ने सभी पुलिस अधीक्षक को कहा कि गंभीर अपराधों में कार्रवाई ढंग से नहीं हो पा रही है1 सिर्फ दोेप्रतिशत अभियुक्तों पर ही राष्ट्रीय सुरक्षा कानून तथा आठ प्रतिशत परसमाज विरोेधी क्रियाकलाप एवं गिरोहबंद के तहत कार्रवाई हुई है
उन्होंने कहा कि दो या दो से अधिक व्यक्तियों की हत्या. फिरौती के लिये अपहरण. सरकारी कर्मचारियों पर हमले. घर में घुस कर की गयी डकैती या हत्या गंभीर अपराधों में आते हैं1 लिहाजा ऐसे अभियुक्तों पर रासुका लगाया जाना चाहिये
विनोद आशा जगबीर2210वार्ता












Click it and Unblock the Notifications