कांग्रेस का बसपा के साथ गठजोड से इंकार
नयी दिल्ली 20 फरवरी. वार्ता. कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी .बसपा. के साथ गठजोड की संभावना से इंकार करते हुए कहा कि मायावती सरकार के विरुद्ध उसका हिसाब मांगो आंदोलन जारी रहेगा
कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख वीरप्पा मोइली ने बसपा अध्यक्ष मायावती की गत रविवार को पार्टी अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी से हुयी मुलाकात को देखते हुये दोनों दलों के बीच गठजोड की संभावनाओं से आज साफ इंकार किया1 उन्होंने कहा कि अभी इस तरह की कोई बात नहीं है
दोनों नेताओं की बैठक के संबंध में उन्होंने कहा कि सुश्री मायावती केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन. संप्रग. सरकार को बाहर से समर्थन दे रही है और वह एक बडे राज्य की मुख्यमंत्री हैं1 कांग्रेस और संप्रग की अध्यक्ष श्रीमती गांधी के साथ उनकी मुलाकात को लेकर किसी तरह का निहितार्थ निकालना ठीक नहीं है1 राजनीति में इस तरह की मुलाकातें होती रहती हैं
पार्टी के महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में सक्रिय और जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभायेगी1 उन्होंने कहा कि पार्टी का हिसाब मांगों आंदोलन अप्रैल तक यथावत जारी रहेगा1 उसके बाद स्थिति की समीक्षा की जायेगी तथा जरत के अनुरुप इसमें बदलाव किया जायेगा
श्री सिंह ने कहा कि अंबेडकर के नाम पर जिस तरह प्रदेश सरकार धन खर्च कर रही है यदि बाबा साहेब अंबेडकर आज जीवित होेते तो संभवत. वह भी इसे पसंद नहीं करते1 उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को लोगों की भलाई की आेर भी ध्यान देना चाहिये और उनके कल्याण के लिये कदम उठाने चाहिये
जय शिरीष समरेन्द्र जगबीर2028वार्ता












Click it and Unblock the Notifications