सुखबीर को अदालत से विदेश जाने की अनुमति
रूपनगर 20 फ्रवरी.वार्ता. पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल औरअन्य के विरूद्ध आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने केमामले की सुनवाई कर रही यहां की एक अदालत ने शिरोमणिअकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को विदेश जाने की आजअनुमति दे दी1 सत्र न्यायाधीश रेखा मित्तल ने इस मामले में नामजद सुखबीर सिंहबादल की आेर से एक से सात मार्च तक ईटली और युनान जाने कीअनुमति को लेकर कुछ दिन पूर्व दाखिल आवेदन पर पक्ष रखने के लिएराज्य सरकार को आज के लिए नोटिस जारी किया था1 अदालत में अभियोजन पक्ष ने कहा कि उसे श्री सुखबीर बादल केविदेश जाने पर कोई आपत्ति नहीं है1 इस पर अदालत ने जूनियरबादल को विदेश जाने तथा उनका पासपोर्ट जारी करने का आदेशदिया1 अदालत ने श्री बादल को विदेश से लौटने के बाद अपना पासपोर्टपुन: अदालत में जमा कराने तथा मामले की अगली पेशी पर हाज़िर होनेका भी आदेश दिया1 संवाद समरेन्द्र लखमी2229वार्ता












Click it and Unblock the Notifications