वाकहार्ट का लाभ 30 प्रतिशत गिरा
नयी दिल्ली 20 फरवरी.वार्ता.वाकहार्ट लिमिटेड का चालू वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्धलाभ पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 30.10 प्रतिशत घटकर 33.9 करोड रूपए रह गया है 1पिछले वर्ष की इसी अवधि में कंपनी ने 48.5 करोड रूपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया था
31 दिसंबर 2007 का समाप्त हुई तिमाही में कंपनी की कुल आय 16.28 प्रतिशत बढकर 297.7 करोड रूपए हो गयी जबकि पिछले वर्ष यह 256 करोड रूपए थी1 वर्ष के अंत में कंपनी का शुद्ध लाभ 213.9 करोड रूपए हो गया जबकि पिछले वर्ष 213.5 करोड रूपए था
कंपनी की कुल आय भी पिछले वर्ष की कुल आय 1156.4 करोड रूपए से बढकर 1247.8 करोड रूपए हो गयी1 ग्रुप के समग्र परिणामों में 31 दिसंबर 2007 को समाप्त तिमाही में शुद्ध मुनाफा 106.4 करोड रूपए दर्शाया गया जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 87 करोड रूपए रहा था
.सत्या.शिशिर.राणा 1627वार्ता












Click it and Unblock the Notifications