बिहार में हत्या के दो आरोपी भोपाल में गिरफ्तार
भोपाल 20 फरवरी .वार्ता. बिहार के बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र मेंलगभग छह माह पहले एक व्यक्ति की हत्या के दो आरोपियों कोपुलिस ने आज यहां गिरफ्तार कर लिया
पुलिस अधीक्षक जयदीप प्रसाद ने बताया कि एक सूचना केआधार पर पुलिस ने यहां बरखेडा पठानी क्षेत्र से बांका जिला निवासीमोहम्मद हसीब .35. और मोहम्मद अकबर .24. को गिरफ्तार किया
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि लगभगछह माह पहले उन्होंने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर मकान विवादको लेकर बुजुर्ग.हरना गांव में मोहम्मद अख्तर की हत्या की थी1हत्याके दो आरोपी मोहतसीब और मोहम्मद इशाक अभी बांका जेल में बंद हैं
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध मेंबिहार पुलिस को सूचित किया जा चुका है
प्रशांत समरेन्द्र लखमी2304वार्ता












Click it and Unblock the Notifications