छत्तीसगढ विधानसभा से कांग्रेस के 19 विधायक निलम्बित

रायपुर 20 फरवरी.वार्ता.छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज दंतेवाड़ा जिलेमें जेल से लगभग 300 कैदियों के भागने की घटना पर स्थगन सूचना परसीधे चर्चा करवाने की मांग को नामंजूर करने पर विधानसभाध्यक्ष के आसन के सामने विरोध करते हुये पहुंचे 19 कांग्रेस विधायकों को निलम्बित कर दिया गया

विपक्ष के नेता महेन्द्र कर्मा एवं अन्य सदस्यों ने शून्यकाल में मामलाउठाते हुये कहा कि सदन की कार्यवाही रोककर चर्चा करवायी जानी चाहिये1इस घटना ने राज्य को शर्मसार कर दिया है1 नक्सलियों के जेल से भागने की पुख्ता सूचनाओं पर अगर समय रहते प्रभावी कार्रवाई की गयी होती तो यह घटना घटित नहीं होती1 श्री कर्मा ने कहा कि इस घटना के बाद फरार कैदियों की गिरफ्तारीके लिये कदम नहीं उठाया जाना बहुत ही शर्मनाक था1उन्होंने कहा कि जेल से महज डेढ किमी दूर के कमालूर गंाव में फरार 150 कैदियों ने डेरा डाल रखा था मगर उनकी गिरफ्तारी का कोई प्रयास नहीं किया गया

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि 15 सदस्यों की इस सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई है और इस पर किसी न किसी रूप में चर्चा कराई जाएगी1 कांग्रेस सदस्य इस पर सदन में तुरंत चर्चा करवाने पर जोर देने लगे और नारेबाजी शुरू कर दी 1 इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री अजय चन्द्राकर ने कहा कि सरकार को स्थगन सूचना पर चर्चा करवाने से कोई ऐतराज नहीं है लेकिन आज ही अनुपूरक पर चर्चा होनी है

साहू.रंजीत.शिवप्रभु 1744जारी वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+