त्रिपुरा सरकार उग्रवाद पर अंकुश लगाने में अक्षम: दासमुंशी
अगरतला . 20 फरवरी . वार्ता . सूचना एवं प्रसारण मंत्री पि्रयरंजन दासमुंशी ने कांग्रेस के सहयोगी दल इंडीजेनस नेशनल पार्टी आफ त्रिपुरा . आईएनपीटी . के संबंध अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी संगठनों से होने के आरोप लगाने के लिए आज त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार की निंदा की1 श्री दासमंुशी ने आज यहां एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि माणिक सरकार ने भारत विरोधी उग्रवादी संगठनों के विद्ध कार्रवाई करने में अपनी अक्षमता प्रदशित की है और अपने तुच्छ राजनीतिक लाभ के लिए उग्रवाद को बढावा दिया
उन्होंने त्रिपुरा की वाम मोर्चा की सरकार पर कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार को बढावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह राज्य के विकास की गति तेज करने में केन्द्र सरकार से मिलने वाली धनराशि का उपयोग करने में नाकाम रही है
श्री दासमुंशी ने कहा कि राज्य में अपराध चरम पर है जिसके कारण महिलाएं और बच्चे तक सुरक्षित नहीं हैं 1 उन्होंने वाम मोर्चा के चुनाव घोषणा पत्र की चर्चा करते हुए कहा ..यदि मुख्यमंत्री को लगता है कि आईएनपीटी के पाकिस्तानी गुप्तचर एजेंसी आईएसआई से संबंध हैं तो उन्होंंने उन्हें जेलों में क्यों नहीं डाला 1.. अमित.अजय.रमेश1635वार्ता












Click it and Unblock the Notifications