सोना हुआ बारह हजारी
नयी दिल्ली.20 फरवरी.वार्ता. कच्चे तेल की रिकार्ड कीमतें, विश्व के शेयर बाजारों की डावांडोल स्थिति को देखते हुए स्थानीय सर्राफा बाजार में आज सोना दो सौ रूपए की लंबी छलांग लगाकर 12 हजार रूपए प्रति दस ग्राम से उपर निकल गया1चांदी में 340 रूपए का उछाल आया
न्यूयार्क में सोने की कीमतें कल कारोबार की समाप्ति पर 927.00 से 927.80 डालर ट्राय औंस बोली गयी 1 हालांकि इसकी तुलना में सिंगापुर में हाजिर कामकाज में सोना थोडा नरम 925.60 से 926.40 ट्राय औंस बोला गया1 कारोबारियों का कहना है कि डालर के मुकाबले रूपए में आ रही गिरावट और विदेशी बाजारों को देखते हुए कम आवक की संभावना को देखते हुए यहां कीमतों पर असर पडा है
स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना स्टेंडर्ड दो सौ रूपए की छलांग से 12 हजार 40 रूपए के नए शिखर पर पहंुच गया1इससे पहले सोना इसी माह 11 फरवरी को 11950 रूपए के रिकार्ड भाव पर था1 कारोबारियों के मुताबिक भावों के उंचा रहने से ग्राहकी पर निरंतर असर बना हुआ है
लंदन में सोना 929.50 डालर चढने के बाद हाजिर कामकाज में 924.70..925.60 प्रति डालर बोला गया1 निवेशको की नजर अमरीका के तेल भंडार के जारी होने वाले आंकडों पर टिकी हुई है 1लंदन में चांदी पहले के 17.36..17.41 डालर की तुलना में आठ सेंट बढकर 17.44..1749 डालर प्रति ट्राय औंस बोली गयी
स्थानीय बाजार में इसकी कीमतें 340 रूपए बढकर 21840 रूपए प्रति कि लो पर बंद हुई 1गिन्नी में 9600 रूपए पर सौ रूपए प्रति आठ ग्राम की तेजी आयी1 भाव पए में इस प्रकार रहे.. सोना .प्रति दस ग्राम.. स्टैंडर्ड 12040 बिटुर 11980 चांदी.प्रति किलो. टंच.999.हाजिर 21840 वायदा 22440 चांदी सिक्का.प्रति सैंकडा.. लिवाली 26100 बिकवाली 26200 गिन्नी.प्रति आठ ग्राम.. 9600मिश्रा सत्या .राणा 174
वार्ता












Click it and Unblock the Notifications