केन्द्रीय सहायता का सदुपयोग नही कर रही उत्तराखंड सरकार ..आर्य
देहरादून 20 फरवरी.वार्ता. उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष यशपाल आर्य ने भारतीय जनता पार्टी .भाजपा. पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि केन्द्र सरकार राज्य को पूरी मदद कर रही है लेकिन भुवनचन्द्र खंडूरी सरकार पैसे का सदुपयोग नहीं कर पा रही है। श्री आर्य ने पौेडीगढवाल संसदीय सीट पर हो रहे उपचुनाव के सिलसिले में यहां कहा कि राज्य की जनता भाजपा के एक साल के शासन से ऊब चुकी है1राज्य में एक साल से विकास का पहिया का पडा है और बेरोेजगारी बढ गयी है 1 उन्होंने कहा कि भाजपा की चुनावी घोषणायें खोखली साबित हो रही हैं1 बडे पैमाने पर लालबत्तियां बांटकर जनता का पैसा लुटाया जा रहा है और सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए केन्द्र पर दोषारोपण कर रही है
श्री आर्य ने आंकडों का हवाला देते हुये कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेससरकार ने प्रतिवर्ष बजट में 32 प्रतिशत अधिक धनराशि का प्रावधान किया और हर क्षेत्र में विकास के काम हुए 1 इसके विपरीत यह सरकार मात्र नौ प्रतिशत बजट में बढोतरी कर पायी और इस राशि का भी सदुपयोग नहीं हो पा रहा 1 हालांकि राज्य पर सोलह हजार करोड पये के कर्ज क ी जिम्मेदारी केसवाल को श्री आर्य विकास के लिए पैसे की जरत कह कर टाल गये
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार 2550 करोड पये बजट में छोड कर गयी थी पर भाजपा सरकार इसे उपयोग नहीे कर सकी 1उन्होंने कहा कि कांग्रेस दलगत राजनीति और समाज को तोडने का काम नहीे करती 1 केन्द्र ने राज्य को पहले से ज्यादा मदद दी है पर मुख्यमंत्री इसका उपयोग नहीं कर पारहे और जनता को गुमराह कर रहे हैं1 श्री आर्य ने कहा कि पौडी गढवाल उपचुनाव में जनता कांग्रेसउम्म्ीादवार को जिताकर भाजपा को आइना दिखा देगी
शशि.रंजीत.शिवप्रभु 1446 वार्ता