बकाया गन्ना मूल्य भुगतान पर सरकार कठोर हुई
लखनऊ 20 फरवरी.वार्ता. उत्तर प्रदेश सरकार ने सत्तर चीनी मिलों केखिलाफ आज वसूली प्रमाण पत्र .आरसी.जारी कर दिया तथा मिलों कोयह आदेश भी दिया कि किसानों के बकाये का जल्द भुगतान कियाजाये
आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि गन्ना किसानों के बकाये का शत प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित कराने के लिये सरकार ने कडे कदम उठाये हैं जिसके फलस्वरूप 70 मिलों के खिलाफ आरसी जारी की गयी है तथा कप्तानगंज चीनी मिल के एक अध्यासी अनिल चन्ना को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है
उन्होंनें कहा कि निर्धारित दर पर गन्ना मूल्य भुगतान नहीं करने पर पांच मिलों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है1 उन्होंनें कहा कि कम वजन तौलने पर जुर्माने की राशि भी पांच हजार रूपये से बढाकर पचास हजार रूपये कर दी गयी है
विनोद आशा जगबीर2200जारी वार्ता












Click it and Unblock the Notifications