हेयर कटिंग सैलूनों की एक भारतीय कम्पनी ने वैश्विक गठजोड़ किया
मुम्बई 20 फरवरी.वार्ता. अर्थव्यवस्था के वैश्वीकरण के मौजूदा युगका असर अब भारत के हेयर कटिंग सैलूनों पर भी नजर आने लगा है1 इसी क्रम में हबीब हेयर एंड ब्यूटी लिमिटेड ने क्लारा इंटरनेशनल से करार किया है
मुम्बई में बालीवुड कलाकारों के बीच लोकप्रिय हेयरकटिंग सैलून चलाने वाले जावेद हबीब अपने इस व्यवसाय को और आगेबढ़ाने के लिए पहले ही बाकायदा एक कम्पनी जावेद हबीब हेयर एंडब्यूटी लिमिटेड बनाकर देश भर में उसके करीब एक सौ केन्द्र खोल चुके हैं
कम्पनी ने देश के अलावा विदेश में भी अपने पैर पसारने के लिए इसक्षेत्र की अग्रणी वैश्विक कम्पनी ्र क्लारा इंटरनेशनल के साथ एक करारकिया है जिसके तहत वह एक करोड अमरीकी डॉलर के निवेश सेअपने केन्द्रों की संख्या अगले तीन वर्ष में बढाकर 300 करेगी1कम्पनीके अभी लन्दन ् न्यूयॉर्क ् काठमांडो समेत करीब एक दर्जन विदेशीकेन्द्र भी हैं1 कम्पनी के सूत्रों ने आज यहां यूनीवार्ता को बताया कि उसकेदेश में मुम्बई ् कोलकाता ् चेन्नई ् बेंगलूर और हैदराबाद समेतविभिन्न स्थानों पर 14 हेयर फैशन स्कूल भी है1 कम्पनी ने अपना कारोबार बढ़ाने के वास्ते धन जुटाने के लिएनिकट भविष्य में प्राथमिक पूंजी बाजार में उतरकर अपना निर्गम लानेका भी निश्चय किया है1 चन्द्र.शिशिर.प्रभु 193
वार्ता












Click it and Unblock the Notifications