बंगला के मशहूर लेखक सुनील गंगोपाध्याय साहित्य अकादमी के नये अध्यक्ष

नयी दिल्ली 20 फरवरी.वार्ता.बंगला के प्रख्यात उपन्यासकार एवं कवित सुनील गंगोपाध्याय साहित्य अकादमी के नये अध्यक्ष चुन लिए गए हैं जबकि पंजाबी के जाने माने आलोचक संतिदर सिंह नूर निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित हुये हैं

अकादमी के वर्तमान उपाध्यक्ष श्री गंगोपाध्याय ने आज चुनाव में ग्यानपीठ पुरस्कार विजेता एवं मलयालम के मशहूर लेखक एम टी वासुदेवन नायर को पांच मतों से हराया1 चुनाव में अकादमी की जनरल कौंसिल के सदस्य मतदान करते हैं

निवर्तमान अध्यक्ष गोपीचंद नारंग पहले ही चुनाव मैदान से हट गए थे1 1934 में तत्कालीन बंगलादेश के फरीदपुर के मैचपाडा में जन्मे श्री गंगोपाध्याय की करीब 200 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है1 उनकी दो कृतियों पर सत्यजित रे ने फिल्में भी बनायी थीं और मृणाल सेन ने दूरदर्शन धारावाहिक भी बनाया था

श्री गंगोपाध्याय मशहूर बंगला पति्रका .देश. के संयुक्त संपादक भी हैं1 उन्हें 2005 में .सरस्वती. सम्मान तथा 1985 में अकादमी पुरस्कार एवं डी.लिट की मानद उपाधि भी मिल चुकी हैं

1940 में पंजाब में जन्मे श्री नूर दिल्ली विश्वविद्यालय में पंजाबी के प्रोफेसर हैं1 वह राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य भी है1 उन्हें अनेक पुरस्कार भी प्राप्त हो चुके हैं

अरविंद शिरीष जगबीर1918वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+