इफ्तिखार चौधरी को लेकर पाक सरकार असंमजस मेें

इस्लामाबाद 20 फरवरी .वार्ता. आम चुनाव के नतीजों के बाद पाकिस्तान सरकार बर्खास्त किये गये सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश इफ्तिखार मोहम्मद चौधरी को लेकर असंमजस में है

देश में आपातकाल लगाये जाने के बाद से जस्टिस चौधरी को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया था1 हालांकि जस्टिस चौधरी की रिहाई को लेकर वकील और राजनीतिक कार्यकर्ता कई बार विरोध प्रदर्शन कर चुके है1 उधर पाकिस्तान मुस्लिम लीग..नवाज के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि उनकी पार्टी बर्खास्त जजों को बहाल करने के अपने वायदे पर कायम है1 आम चुनाव में कडी हार के बाद पाकिस्तान सरकार के कानूनी जानकारों से सलाह मशविरा कर जस्टिस चौधरी को रिहा करने के विकल्प पर विचार कर रहे है1 राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के प्रवक्ता राशिद कुरैशी ने बताया कि सरकार जस्टिस चौधरी को रिहा कर सकती है लेकिन इससे ज्यादा जानकारी उनके पास नही है

गौरतलब है कि 18 फरवरी को हुये चुनाव में न्यायपालिका की आजादी का मुद्दा उभरकर सामने आया था1 जानकारों का तो यह भी मानना है कि इस मुद्दे ने पाकिस्तान के मध्यवर्ग को काफी प्रभावित किया और इसी के कारण शहरी क्षेत्रों में मुशर्रफ समर्थक पार्टी की लुटिया डूब गई

अंकुर.निर्मल.रमेश1558वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+