कार..बस दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मृत्यु
अमृतसर 20 फरवरी.वार्ता. पंजाब में अमृतसरबटाला रोड पर जेथुवाल गांव के निकट आज एक कार और एक निजी बस के बीच आमने सामने की टक्कर में चार लोगों की मृत्यु हो गई और दो अन्य घायल हो गए1 पुलिस के अनुसार दुर्घटना में हताहत लोग कार में सवार थे1 मृतकों में से तीन की शिनाख्त मोहिंदर कौर उसके भाई मोहिंदर सिंहऔर पुत्र कुलवंत सिंह के रूप में की गई है1 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है1 कार बटाला से अमृतसर आ रही थी जबकि बस अमृतसर से जा रही थी1 सं. आशा रामलाल2052वार्ता












Click it and Unblock the Notifications