पश्तून आतंकवादी कौम नहीं ..वली
इस्लामाबाद 20 फरवरी.वार्ता. पाकिस्तान की अवामी नेशनल पार्टी.एएनपी. ने कहा है कि चुनावों में मिली कामयाबी से स्पष्ट हो गया है कि पश्तून चरमपंथी और आतंकवादी कौम नहीं है
पार्टी के अध्यक्ष अस्फंदयार वली खान ने कहा कि उनकी पार्टी सूबा ए सरहद में सरकार बनाने की स्थिति में है जबकि नेशनल असेंबली में उनकी पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी और पाकिसतान मुस्लिम लीग .एन. के साथ मिलकर काम कर सकती है
श्री खान ने बीबीसी को दिये एक इंटरव्यू में कहा ..पश्तून लोगों ने उनकी पार्टी को वोट देकर यह साबित कर दिया है कि हमें बंदूक नहीं कलम गोलियां नहीं किताबें आत्मघाती हमलावरों की जैकेट्स नहीं सकूल की यूनीफार्म चाहिये1 उन्होंने कहा कि केन्द्र में सरकार बनाने के लिये भुट्टो के आधार पर समर्थन दिया जायेगा1 पाकिस्तान के सियासी नेताओं को समना चाहिये कि इस मुल्क का कोयी एक आका नहीं हो सकता है 1 इस मुल्क में चार भाई . चार प्रांत. एक साथ रहते हैं1 पाकिस्तान की धर्मनिरपेक्ष पार्टी के नेता ने कहा कि उनकी पार्टी को अंहिसा और भाईचारे की नीतियों के कारण कामयाबी मिली है
अंकुर.निर्मल.राणा 1754वार्ता












Click it and Unblock the Notifications