नवीं के छात्र ने रचा ..नासा स्टार.. बनने का इतिहास

लखनऊ. 20 फरवरी.वार्ता. राजधानी के कक्षा नौ के छात्र विवेक रंजन मैत्रेय ने ..नासा डेस्टीनेशन.. प्रतियोगिता में टाप टेन की राष्ट्रीय मेरिट सूची में उत्तर प्रदेश से एकमात्र .. नासा स्टार.. बनने का इतिहास रचा है

सिटी मान्टेसरी स्कूल के छात्र विवेक रंजन .16. ने अमरीका की नेशनल एयरोस्पेस एजेंसी .नासा. की ..नासा डेस्टीनेशन..प्रतियोगिता के फाइनल राउण्ड में पूरे देश से कुल 130 छात्रों में से अंतिम रुप से चयनित 10 छात्रों की अखिल भारतीय स्तर की टाप टेन की सूची में अपना नाम दर्ज कराकर राज्य का गौरव बढाया है

विवेक ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि आगामी मई में अमरीका स्थित.. नासा.. के मुख्यालय में उसे अपने एक अभिभावक तथा शिक्षक के साथ आयोजकों के खर्चे पर आमंत्रित किया गया है1 विवेक की शिक्षिका प्रेमा सुब्रमण्यम ने बताया कि .नासा डेस्टीनेशन. प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में प्रदेश में लखनऊ के नौ छात्र चयनित हुए थे जिनमें से सात सिर्फ सिटी मान्टेसरी स्कूल से थे

टाप टेन की इस सूची में महाराष्ट्र. दिल्ली एवं आन्ध्र प्रदेश के दो..दो छात्र तथा उत्तर प्रदेश . गुजरात. राजस्थान और पंजाब का एक.एक छात्र था 1 स्कूल के संस्थापक जगदीश गांधी ने बताया कि उनका स्कूल देश का पहला स्कूल है जिससे अत्याधुनिक एवं शक्तिशाली टेलीस्कोप अपने छात्रों के लिए अमरीका से खरीदा है 1 इससे यहां के छात्र नासा से सीधे जुडकर अंतरिक्ष का नवीनतम ज्ञान प्राप्त करते हैं

इस स्कूल के अलावा अमरीका और रुस ने खगोलविज्ञान को अपने स्कूली पाठ्यक्रम में अनिवार्य रुप से शामिल किया है 1 रुस विश्व का पहला देश है जिससे अन्तर्राष्ट्रीय एस्ट्रानामी आेलम्पियाड की शूरुआत की है

बसन्त आशा रामलाल2050वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+