वायु सेना किसी भी चुनौती से निबटने के लिए तैयार .बारबोरा

चंडीगढ़ 20 फरवरी.वार्ता. पश्चिमी कमान के वायु सेना कमांडर एयर मार्शल पी.के. बारबोरा ने आज कहा कि पाकिस्तान में राजनीतिक उथल पुथल और वहां चुनावों में खंडित जनादेश के मद्देनज़र वायु सेना ने अपने ..सूचना तंत्र..को मुस्तैद कर दिया है और स्थिति पर पैनी नज़र रखे हुए है1 पश्चिमी कमान के वायु सेना कमांडर पद सम्भालने के बाद पहली बार यहां आए एयर मार्शल बारबोरा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पाकिस्तान में जनादेश राष्ट्रपति जनरल परवेज़ मुशर्रफ के विरूद्ध समा जा रहा है1 ऐसे में पिछले अनुभवों को देखते हुए हमने अपने सूचना तंत्र को चौकस कर दिया है और आदेश मिलने पर सीमापार सेहोने वाले किसी भी दुस्साहस को नेस्तनाबूत करने के लिए तैयार हैं..1 उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मुशर्रफ चुनाव हारत हैं या जीतते हैं1 पड़ोसी देशों से उत्पन्न किसी भी खतरे के लिए हमारी पूरी तैयारी है1 चीन को लेकर पूछे गए एक अन्य प्रश्न पर उन्होंने कहा कि भारत और चीन के बीच सैन्य स्तर पर टकराव की कोई सम्भावना नहीं दिखती अलबत्ता दोनों देशों के बीच आर्थिक हितों को लेकर अवश्य टकराव हो सकता है1 उन्होंने कहा कि दोनों देश अब काफी परिपक्व हैं और वे सीमाओं पर टकराव के बजाय आर्थिक विकास को लेकर परस्पर व्यापार सहयोग बढ़ावा दे रहे हैं यहां तक कि दोनों देश रक्षा अभ्यास भी कर रहे हैं1 रमेश.आशा रामलाल1952जारी वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+