गंगा संस्कृति प्रवाह यात्रा इलाहाबाद पहंुची
इलाहाबाद 20 फरवरी .वार्ता. भारतीय जनता पार्टी .भाजपा. के पूर्व वरिष्ठ नेता और चिंतक के.एन. गोविन्दाचार्य ने आज कहा कि पिछले 50 सालों में गंगा की बदहाली की जा रही है जिसके हम जिम्मेदार हैं1 गंगा संस्कृति प्रवाह यात्रा के यहां पहुंचने पर श्री गोविन्दाचार्य नेकहा कि इस नदी का प्रदूषण लगातार बढता जा रहा है और सरकारें इसेरोकने के लिए कुछ नहीं कर रही हैं
उन्होंने शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानन्द जी महाराज के पंडाल में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि गंगा ज्ञान की ् यमुना यम की तथा नर्मदा वैराग्य का प्रतीक है 1 राम से बडा राम का नाम और उससे बडा राम का काम है 1 गंगा का गंगत्व बनाये रखने के लिए आवश्यक है कि वह वेग के साथ बहे और अवरिल व निर्मल बहे
शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानन्द जी महाराज ने कहा कि गंगाजलपानी नहीं है साक्षात ब्रह्म स्वपा हैं 1 अत: सलिला गंगा इतने प्रदूषण केबाद भी बह रही हैं 1 आज भी गंगा का जल बदबू नहीं करता
जगह.जगह कुण्डों के द्वारा इसे जल प्राप्त होता है 1 आठ सालों सेप्रशासन और शासन धोखा दे रहा है 1 माघ के अवसर पर ही नहीं बल्किहमेशा अविरल धारा चाहिए
गंगा संस्कृति प्रवाह यात्रा वाराणसी से आज दोपहर तीन बजेइलाहाबाद पहुंची 1 स्थानीय आयोजक समिति के लोगों ने शास्त्री पुलपर यात्रा का स्वागत किया
विमल.आशा लखमी2212वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications