आईपीएस अधिकारी. जम्मू.कश्मीर वन्य रक्षक को राष्ट्रीय वन्य जीव ण सम्मान

नई दिल्ली. 20 फरवरी .वार्ता. भारतीय पुलिस सेवा .आईपीएस. के एक अधिकारी. जम्मू.कश्मीर के एक वन्य रक्षक और तिब्बती समुदाय को इस वर्ष के लिये दसवां वेणु मेनन राष्ट्रीय वन्य जीव संरक्षण पुरस्कार प्रदान किया गया है1 अदम्य साहस और करूणा से जानवरों के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए छह व्यक्तियों. दो संगठनों और एक समुदाय को इस वर्ष इस सम्मान से नवाजा गया है1 पूर्व केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी. सांसद कपिला वात्स्यायन और पशु कल्याण अंतरराष्ट्रीय कोष .आईएफएडब्ल्यू. के अध्यक्ष फ्रेड आे रीगन ने कल शाम यहां ये पुरस्कार प्रदान किए

उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी को ये पुरस्कार प्रदान करने थे लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह इस कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर सके

तिब्बती समुदाय को वेणु मेनन लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया जबकि पश्चिम बंगाल की उर्मिला गांगुली को वेणु मेनन पशु मित्र पुरस्कार प्रदान किया गया

गुजरात में कच्छ के श्री वर्द्धमान जीवदया केन्द्र को आईएफएडब्ल्यू विशेष संगठन पुरस्कार और केरल के ट्राइबल ट्रेकस ईडीसी को डेविड शेफर्ड वन्य पुरस्कार से नवाजा गया1 जम्मू.कश्मीर के अब्दुल कयूम खान को आईएफएडब्ल्यू.डब्ल्यूटीआई वन रक्षक पुरस्कार. उडीसा में जन्मे आईपीएस अधिकारी विजय कुमार शर्मा को आईएफएडब्ल्यू.डब्ल्यूटीआई संकटापन्न प्रजाति पुरस्कार. महाराष्ट्र के बबन प्रभाकर सखलीकर को जूरी के विशेष पुरस्कार तथा दिल्ली के सौम्य उत्तम और पश्चिम बंगाल की तुहिना कहाली को आईएफएडब्ल्यू एनीमल एक्शन पुरस्कार प्रदान किए गए

पुरस्कारस्वरूप प्रशस्तिपत्र. स्मृति चिह्न और नकद राशि प्रदान की गई

प्रकाश.अजय.राणा 171

वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+