एसऐंडपी को भारत में इकाई गठित करने की मंजूरी
मुंबई.20 फरवरी.वार्ता. कंपनियों की साख निर्धारण करने वाली अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड ऐंड पूअर्स.एसऐंडपी. को भारत में अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली यूनिट खोलने के लिए भारतीय विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड.एफआईपीबी. से मंजूरी मिल गई है 1 एसऐंडपी ने आज जारी विग्यप्ति में कहा कि स्टैंडर्ड ऐंड पूअर्स साऊथ एशिया के माध्यम से वह क्रेडिट रेटिंग . इंडेक्स सेवाएं . निवेश अनुसंधान और डाटा तथा सूचना सेवाएं उपलब्ध करायेगी 1 कंपनी ने कहा है कि उसकी वर्तमान भारतीय इकाई क्रिसिल भारतीय बाजारों में बढ रही मांग को पूरा करेगी 1 नयी इकाई भारत .पाकिस्तान . श्रीलंका . बंगलादेश और मारीशस समेत दक्षिण एशिया के बाजारों में सेवाएं देगीं
मिश्रा शिशिर .राणा 1814वार्ता












Click it and Unblock the Notifications