दलित ईसाईयों व मुस्लिमों को अजा दर्जा अनुचित..जसवंत

चितौडगढ 20 फरवरी .वार्ता. पूर्व विदेश मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह ने दलित ईसाइयों व मुस्लिमों को आरक्षणके लिए अनुसूचित जाति का दर्जा देने के लिए केन्द्र सरकार के फैसलेपर विरोध जताया है

श्री जसवंत सिंह ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि केन्द्र सरकार के इस तरह के निर्णयों से देश में धर्मान्तरण को बढावा मिलेगा

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में हुए आम चुनाव परिणामों में किसी भीदल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने तथा नेपाल में चुनावों को लेकरअसमंजस व अफगानिस्तान . श्रीलंका तथा बंगलादेश के राजनीतिकहालातों का भारत पर विपरित प्रभाव पडेगा

केन्द्र की आर्थिक नीतियों की आलोचना करते हुए उन्होंने कहाकि सरकार ने इसके सुधार के लिए कोई विशेष प्रयास नहीं किये हैजिससे आने वाले दिनों में देश में बडे आर्थिक संकट की आशंका है

उन्होंने कहा कि डालर के गिरने . तेल की कीमतों में वृद्वि तथा चीन की प्राथमिकताओं से विश्व की अर्थ व्यवस्था गडबडा सकती है जिस पर हमें ध्यान देना होगा1 खाद्यान्न पदाथो की कमी पर उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि केन्द्र सरकार इसकी पूर्ति नहीं कर पा रही है1 उन्होंने एक सवाल पर कहा कि अटल आडवाणी के नेतृत्व . राष्ट्रीयता और व्यक्तित्व को एक तराजू में नहीं तोलना चाहिए दोनों एक ही रथ के पहिये है1 नेतृत्व किसी का भी हो पार्टी सिद्वांतों पर ही चलेगी

श्री सिंह ने स्पष्ट किया कि राजस्थान में आगामी विधानसभाचुनाव मुख्यमंत्री वसंुधरा राजे के नेतृत्व में ही लडा जाएगा1 उन्होंनेस्वयं के मुख्यमंत्री बनने अथवा राजस्थान के किसी संसदीय क्षेत्र सेलोकसभा चुनाव लडने की अटकलों को विराम देते हुए कहा .. मैंअपना निर्णय स्वयं नहीं करता हूं बल्कि पार्टी नेतृत्व जैसा दिशा निर्देशदेगा वैसा कंगा1.. राजस्थान सरकार के कामकाज और गुर्जर आंदोलनके सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा कि हर सरकार के सामनेकुछ न कुछ कठिनाई आती है जो स्वाभाविक है

सं..शिव.राणा 1605वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+