शिक्षा में शारीरिक दंड का कोई स्थान नहीं .अरविन्दर
नयी दिल्ली .20 फरवरी.वार्ता. दिल्ली के शिक्षा मंत्री अरविन्दर सिंह लवली ने शिक्षिक की पिटाई से चोटग्रस्त छात्रा का कुशलक्षेम जानने आज यहां महाराजा अग्रसेन अस्पताल गए 1 श्री सिंह ने बाद में कहा कि उन्हें बताया गया है कि छात्रा अब खतरे से बाहर है और उसके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है
उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच उप शिक्षा निदेशक की अगुवाई में गठित एक समिति से कराई जायेगी 1 शिक्षा विभाग ने स्कूल को कारण बताआे नोटिस जारी कर पूछा है कि इस घटना के लिए उसकी मान्यता क्यों न रद्द कर दी जाये
मंत्री ने कहा कि शिक्षा में शारीरिक दंड का कोई स्थान नहीं है और राज्य सरकार इस प्रकार की किसी भी घटना को नजरदांज नहीं करेगी 1 उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से शिक्षा जैसे पवित्र पेशे पर प्रश्नचिन्ह लगता है 1 गौरतलब है कि मयूर विहार फेज तीन की 10 वीं कक्षा की एक स्कूली छात्रा एक शिक्षिक की पिटाई से चोटग्रस्त हो गई थी उसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती है
मिश्रा समरेन्द्र लखमी2039वार्ता












Click it and Unblock the Notifications