किसानों के लिए मोबाइल संदेश योजना

जयपुर 20 फरवरी .वार्ता. राजस्थान के सहकारिता मंत्री नाथूसिंह गुर्जर ने आज मोबाइल संदेश के माध्यम से सहकारी बैंकों के जमा अभियान में अधिक से अधिक बचत राशि जमा कराने का आग्रह किया1 प्रदेश के काश्तकारों के नाम जारी पहले संदेश में उन्होंने कहा कि इफको और एयरटेल के सहयोग से संचालित राजस्थान सहकार किसान संचार योजना किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी1 अब काश्तकारों के उपयोग की जानकारी आसानी से एसएमएस के माध्यम से प्राप्त हो सकेगी

सहकारिता मंत्री ने अपने निवास पर दोनो कम्पनियों के अधिकारियों से साथ एसएमएस सेवा का किसानों के नाम पहला संदेश जारी कर इस योजना की औपचारिक शुरूआत की1 गत 11 जनवरी को इफको किसान संचार के सहयोग से राज्य में सहकार किसान संचार योजना की शुआत की गई है जिसमें काश्तकारों को गांव में ही ग्राम सेवा सहकारी समिति स्तर पर मोबाइल .फोन. ग्रीन सिम कार्ड रिचार्ज कूपन . पीसीआे एवं इंटरनेट सुविधा दी गई है1 इस कार्यक्रम में काश्तकारों के लिए हेल्पलाइन सेवा भी शु की गई है

श्री गुर्जर ने बताया कि इन संस्थाओं में एकत्रित जमाराशि का उपयोग काश्तकारों . युवाओं . महिलाओं और स्वरोजगार के इच्छुक नागरिकों की रिण सुविधा के विस्तार के लिए किया जाता है

बत्रा.रंजीत.शिव.रमेश1755 वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+