मॉरीशस के प्रधानमंत्री जयपुर रवाना

पटना 20 फरवरी .वार्ता.मॉरीशस के प्रधानमंत्री डा. नवीन चन्द्ररामगुलाम अपना तीन दिवसीय बिहार दौरा पूरा करने के बाद आजविमान से जयपुर के लिये रवाना हो गये

डा.रामगुलाम करीब पंाच बजे गया स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डेसे जयपुर के लिए रवाना हुये1 हवाई अड्डे पर उन्हें विदा करते समयमुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा मंत्रिपरिषद के कई सदस्यों और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे

जयपुर रवाना होने से पूर्व मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने सुबह नालंदा जाकर प्राचीन काल में शिक्षा का महत्वपूर्ण केन्द्र रहे नालंदा विश्वविद्यालय के पुरावशेषों को देखने गये इसके अलावा वह भारतीय पुरातात्विक विभाग के संग्रहालय को भी देखने गये1 बाद में भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया पहुंचकर उन्होंंने महाबोधि मंदिर में दर्शन किये

इससे पूर्व कल डा.रामगुलाम ने हेलीकाप्टर से अपने पारिवारिकपुरोहित के गांव सीवान जाकर प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कीऔर उसके बाद अपने पैतृक गांव भोजपुर जिले के ..हरिगांव.. गये थे

डा. रामगुलाम ने सोमवार को अपने तीन दिवसीय बिहार दौरे कीशुरूआत पटना से की थी और उसी दिन अपराह्नन एक्जीविशन रोडमुहाने पर स्थित मॉरीशस के राष्ट्रपिता शिवसागर राम गुलाम की प्रतिमाका अनावरण किया था1 बाद में उन्होंने श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल मेंअपने सम्मान में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह और रात्रि मेंगांधी मैदान में बिहार मॉरीशस सांस्कृतिक उत्सव में भाग लिया था

विनय रंजीत लखमी1936वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+