संत रविदास के प्रेम. करुणा के संदेश आज भी प्रासंगिक ..राष्ट्रपति
नयी दिल्ली .20 फरवरी.वार्ता.राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देशवासियों को गुरु रविदास जयंती पर शुभकामनायें दी हैं
श्रीमती पाटिल ने कहा ..गुरु रविदास का सेवा और समर्पण का दर्शन आज भी प्रासंगिक है 1 रविदासजी ने जाति और धर्म से परे गरीबों के हितों के लिये अपना जीवन समर्पित कर दिया1 उन्होंने कामना की कि गुरु रविदास के प्रेम करुणा और समानता के संदेश सभी को पूरे समर्पण और श्रद्धा के साथ मानवता की सेवा के लिये प्रेरित करेंगे1 प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा गुरु रविदास ने मानवता और मानवीय प्रतिष्ठा के भाव को मूर्त रुप दिया1 हिन्दुओं और सिक्खों में समान रुप से श्रद्धेय गुरु रविदास ग्यान और प्रग्या का स्रोत रहे हैं1 उनका जीवन और शिक्षायें हमें ऐसे मानव और समाज बनाने के लियेप्रेरित करेंगी जहां हर किसी को उसकी जाति पंथ धर्म या लिंग के भेदभाव के बिना पूरा सम्मान मिलेगा
श्रणव.शिरीष.अजय.राणा 1720वार्ता












Click it and Unblock the Notifications