सलेम की वकील ने खुदकुशी की कोशिश की
मुंबई 20 फरवरी. वार्ता. माफिया डान अबू सलेम की वकील आशारपलवी ने कल देर रात नींद की गोलियां खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की हालांकि उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जाती है
आशार वकील अशोक सरोगी की सहायक थीं जो 1993 के मंुबईश्रृंखलाबद्ध बमकांड में सलेम की कथित संलिप्तता के मामले में विशेषटाडा अदालत में उसका प्रतिनिधित्व कर रहे थे1 कुछ समय पहले श्रीसरोगी सलेम के मामले से यह कहकर हट गये थे कि आशार और सलेम के बीच प्रेम संबंध चल रहे हैं1 इन्हीं कथित प्रेम संबंधों के कारण श्री सरोगी ने आशार को अपनी फर्म से हटा दिया था1 उधर घाटकोपर के लाईफलाईन अस्पताल जहां आशार को भर्तीकिया गया था, के सूत्रों ने बताया कि अब वो खतरे से बाहर है1 पुलिसके अनुसार आशार ने श्री सरोगी के खिलाफ कुछ आरोप लगाये हैं औरजांच पूरी होने के बाद ही मामला दर्ज किया जायेगा
इस बीच आशार के शौहर खालिद अंसारी ने आरोप लगाया कि श्री सरोगी ने मीडिया के जरिये फर्जी प्रेमपत्र जारी कर दावा किया था कि पत्र सलेम या पलवी ने लिखे हैं
उन्होंने आरोप लगाया कि पलवी कि यह कदम श्री सरोगी द्वारा अपनी छवि बिगाडने के कारण उठाया है
महेश आशा जगबीर2138वार्ता
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications