जयललिता का विमान तकनीकी खराबी के कारण लौटा
चेन्नई 20 फरवरी .वार्ता. तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्रीऔर अखिल भारतीय अन्ना द्रविड मुनेत्र कषगम की अध्यक्ष जे जयललिता का विमान आज तकनीकी खराबी आने के कारण बीच रास्ते से ही आपात स्थिति में लौट आया
सुश्री जयललिता ने अपनी सहयोगी शशिकला सहित अन्य छह लोगोंसाथ यहां से तंजावुर के लिए उडान भरी थी लेकिन कुछ मिनटों बाद ही विमान में खराबी आने के कारण उन्हें बीच रास्ते से ही लौटना पडा1 हवाई अड्डा सूत्रों के अनुसार विमान में खराबी के कारण पायलट ने वायु यातायात नियंत्रण कक्ष को आपात स्थिति में उतरने का संदेश भेजा1 विमान ने 11 बजकर 17 मिनट पर उडान भरी और बारह मिनट बाद ही 11 बजकर 29 मिनट पर चेन्नई लौट आया1 इसके बाद सुश्री जयललिता पॉइस गार्डन स्थित निवास के लिए रवाना हो गई
सुश्री जयललिता आगामी 24 फरवरी को अपने 60 वें जन्म दिन के सिलसिले में तंजावुर के तिरुकादैयुर गांव में कल होने वाली विशेष पूजा में भाग लेने जा रही थी1 जोरा.शिरीष.अजयप्रभु 1545वार्ता












Click it and Unblock the Notifications