कृष िमेला 21 से 23 फरवरी तक दिल्ली में
नयी दिल्ली 20 फरवरी. वार्ता. भारतीय कृष िअनुसंधान संस्थान के कल 21 फरवरी से 23 फरवरी तक आयोजित होने वाले कृष िविग्यान मेले में देश भर से बडी संख्या में आने वाले किसानोंको फसल सुधार. जैव प्रौद्योगिकी और नये अनुसंधानों की जानकारी दी जायेगी1 मेले का उद्घाटन केन्द्रीय कृषमिंत्री शरद पवार करेंगे1 संस्थान के निदेशक एस.ए. पाटिल ने आज यहां बताया कि इस वर्ष मेले का शीर्षक है.. भा.कृ. अ.सं. उच्च उत्पादकता एवं वाणिज्यीकरण की आेर अग्रसर
उन्होंने बताया कि तीन दिन तक आयोजित किये जा रहे कृष िविग्यान मेले के मुख्य आकर्षण खेत की फसलों. फलों . फूलों और सब्जियों की उन्नत किस्मों का खेत पर प्रदर्शन. फूलों और सब्जियों की संरक्षित खेती का प्रदर्शन. फसलों के उत्पादन एवं संरक्षण तथा उत्पाद का प्रसंस्करण व विपणन परउपयोगी सूचना विभिनन फसलों की उन्नतकिस्मों के बीज . पौधे की छोटी पौध . उर्वरक . कृष िरसायन .कृष िमशीनरी व उपकरणों का प्रदर्शन तथा बिक्री . किसानों द््वारा क्वालिटी फार्म उत्पाद की सीधी बिक्री .जल प्रबंधन प्रौद्योगिकी पर सूचना के साथ मृदा एवं जल का निशुल्क परीक्षण . उन्नत बायोगैस संयंत्र का संजीव प्रदर्शन नवीनतम कृष िसाहित्य का प्रदर्शन और बिक्री . किसान वैग्यानिकों का पारस्परिक संपर्क और सफल किसानों द्वारा अनुभवों का आदान प्रदान
निगम. शिरीष.अजय.राणा 1654वार्ता












Click it and Unblock the Notifications