कांग्रेस.तेलुगुदेशम विधायक चंद्रशेखर राव की टिप्पणी पर बिफ्रे
हैदराबाद 20 फ्रवरी.वार्ता.आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र के कांग्रेस और तेलुगूदेशम.तेदेपा.विधायकों ने तेलंगाना राष्ट्र समिति.टीआरएस.अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव की उनके क्षेत्र के लोगों और नेताओं के विरूद्ध की गयी टिप्पणी पर आज गहरी आपत्ति जताई
श्री पी केशव के नेतृत्व में तेदेपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में संवाददाताओंेंं को संबोधित करते हुए रायलसीमा के लोगों को अपमानित करने वाली टिप्पणी के लिए श्री राव से बिना शर्त माफ्ी मांगने की मांग की1 उन्होंने कहा कि श्री राव को तेलंगाना आंदोलन में भाग न लेने वालों के बारे में कोई बात करने का अधिकार नहीं है
एक अन्य पत्रकारवार्ता में श्री ई प्रताप रेड्डी के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने श्री राव से क्षेत्र के लोगों के विरूद्ध की गयी .अलोकतांत्रिक. टिप्पणी वापस लेने की मांग की1 श्री रेड्डी ने कहा कि श्री राव पृथक तेलंगाना राज्य की मांग को लेकर जारी आंदोलन में लोगों का विश्वास खो चुके हैं जिससे वह विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को उकसाने का प्रयास कर रहे हैं1 उन्होंने कहा कि श्री राव यदि तेलंगाना आंदोलन के बारे में कोई टिप्पणी करते हैं तो रायलसीमा के लोगों और नेताओं को कोई आपत्ति नहीं होगी
श्री रेड्डी ने कहा कि रायलसीमा के लोग और नेता संयुक्त आंध्र प्रदेश के पक्ष में हैं लेकिन यदि राज्य का विभाजन होता है तो सरकार को ग्रेटर रायलसीमा की मांग पर भी विचार करना चाहिए
श्रवण समरेन्द्र अजय जगबीर2142वार्ता












Click it and Unblock the Notifications