सूबा ए सरहद में एएनपी सरकार बनायेगी
पेशावर.20फ्रवरी.वार्ता.पाकिस्तान के सरहद ए सूबा .पश्चिमोत्तर. सीमांत प्रांत में सर्वाधिक सीट जीतने वाली अवामी नेशनल पार्टी ने कहा कि वह पाकिस्तान मुस्लिम लीग.नवाज .पीएमएलएन.और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी .पीपीपी.के साथ मिलकर सरकार बनाने के लिये तैयार है
पार्टी के उपाध्यक्ष गुलाम अहमद बिलौर ने जियो टीवी को बताया कि उनकी पार्टी को अंहिसा और भाईचारे के लिये लोगों का वोट मिला है और पार्टी लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करेगी
उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टियों के साथ विचार विमर्श होने के बाद सरकार का गठन कर लिया जायेगा 1हालांकि प्रांतीय सरकार का नेतृत्व अवामी नेशनल पार्टी ही करेगी
गौरतलब है कि आतंकवादी हिंसा से जू रहे सूबा ए सरहद में हुये चुनाव में इस्लामी पार्टियों का सफ्ाया हो गया है
अंकुर.शेखर.रमेश1417वार्ता












Click it and Unblock the Notifications