मुगल वंशी का दावा ..अकबर की ही पत्नी थीं जोधा

हैदराबाद . 20 फरवरी . वार्ता . अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के एक वंशज ने बालीवुड फिल्म ..जोधा अकबर.. पर हो रहे विवाद की आज यहां निंदा करते हुए दावा किया कि वास्तव में सम्राट अकबर ने राजकुमारी जोधा बाई से विवाह कर उन्हें मल्लिका मरियम जमानी बेगम के खिताब प्रदान किया था 1 बहादुर शाह जफर के परपोते वाई. जियाउद्दीन टूसी ने यहां जारी एक बयान में कहा ..वास्तविक सत्य को जाने बिना कुछ लोगों ने अपने निजी स्वाथो के लिए बिना मतलब का विवाद खडा कर इतनी परेशानी खडी की है 1.. उन्होंने दावा करते हुए कहा ..बादशाह अकबर ने अपनर सेना की ताकत बढाने और अपने देश की सीमाओं के विस्तार के लिए जोधा बाई से विवाह किया था 1 इस विवाह के बाद राजपूतों का एक वर्ग ने न केवल अपनी निष्ठा प्रमाणित की बल्कि मुगल साम्राज्य का समर्थन करने के लिए हर संभव कार्य किया 1.. इसके साथ ही श्री टूसी ने सम्राट अकबर और जोधाबाई के दो दुर्लभ चित्र जारी करते हुए कहा अकबर ने ही नहीं बल्कि औरंगजेब ने भी ऐसी ही शादी की थी

उल्लेखनीय है कि आशुतोष गोवारीकर द्वारा निर्देशित और हाल में प्रदशित फिल्म ..जोधा अकबर.. उस समय विवादों में आ गई जब कुछ राजपूत संगठनों ने फिल्म में जोधा बाई को अक बर की पत्नी दिखाये जाने पर प्रदर्शन शुरू कर दिए 1 संगठनों ने दावा किया कि जोधा का विवाह अकबर के पुत्र जहांगीर से हुआ था

अमित.समरेन्द्र लखमी1944वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+