टाटा की नैनो अक्टूबर तक बाजार में
सिंगूर . पश्चिम बंगाल.20 फरवरी.वार्ता. देश की आटोमोबाईल वर्ग की अग्रणी कंपनी टाटा मोटर्स लिमिटेड ने कहा है कि उसकी लखटकिया कार नैनो अपने निर्धारित समय इस वर्ष अक्टूबर में बाजार में आ जायेगी
कंपनी के प्रबंध निदेशक रवि कांत ने आज यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कार को बाजार में लाने की निर्धारित तिथि को ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है और यह अक्टूबर ..2008 में बाजार में दिखेगी 1 श्री कांत यहां कंपनी के कारखाने के निर्माण कार्य का जायजा लेने हुए आये थे 1 श्री कांत ने कहा कि संयंत्र के लिए उपकरण जल्दी ही आने वाले हैं
गौरतलब है कि टाटा मोटर्स ने अपनी लखटकिया कार नैनो को पिछले माह दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित आटो एक्सपो में पदशित किया था 1 टाटा मोटर्स की शुआत में सालाना ढाई लाख नैनो कार बनाने की योजना है और मांग के अनुसार वह धीरे.धीरे उत्पादन को दस लाख वार्षकि करेगी
मिश्रा .शिशिर.राणा 181
वार्ता












Click it and Unblock the Notifications