.भारत परमाणु समौते पर शीघ्र फैसला करे .. सीनेटर कैरी

नयी दिल्ली 20 फरवरी.वार्ता. अमरीका के तीन वरिष्ठ .सीनेटरों ने आज भारत को आगाह किया कि अप्रैल परमाणु सहयोग समौते को अमल में लाने का समय बीता जा रहा है तथा इसे हर हालत में मई महीने के पहले अमरीकी कांग्रेस के समक्ष पेश कर दिया जाना चाहिये

अमरीकी सीनेट की विदेश मामलों की समिति के अघ्यक्ष डेमाक्रेट जोसेफ आर बीडेन और सीनेटर जान कैरी तथा रिपब्लिकन सीनेटर चुक हैगलन ने यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भारत को सभी औपचारिकताएं पूरी कर इस समौते को मई के पहले अमरीकी कांग्रेस को भेज देना चाहिये 1 उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस समौते को जुलाइ्र महीने तक कांग्रेस की सहमति नहीं मिली तो अमरीका के नये राष्ट्रपति समौते पर नये सिरे से बातचीत शुरु कर सकते है

सीनेटर बीडेन ने कहा ..समय बीता जा रहा है 1 यदि समय रहते यह समौता स्वीकृति के लिये अमरीकी कांग्रेस में पेश नहीं किया गया तो नये राष्ट्रपति मौजूदा रुप में समौते की पेशकश नहीं करेंगे 1 हमें पूरे समौते पर नये सिरे से बातचीत करनी होगी 1.. सीनेटर कैरी ने कहा.. समौता मई तक कांग्रेस को मिल जाना चाहिये ताकि इसे जुलाई तक मंजूरी दी जा सके1.. पाकिस्तान में चुनावों की जानकारी हासिल करने के बाद नयी दिल्ली पहुंचे इन तीनों सीनेटर ने आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एम के नारायणन् से विशेष रुप से परमाणु समौते पर विचार विमर्श किया1 बातचीत में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के घटनाक्रम पर भी चर्चा हुई

सुफल.रवि.शिरीष.अजयप्रभु 1737जारी वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+