किसानों और पुलिस के बीच फायरिंग
फतेहपुर 20 फरवरी .वार्ता. उत्तर प्रदेश के फतेहपुर की जिला कचहरीपरिसर में किसानों के चल रहे बेमियादी धरने की अगुवाई कर रहेकिसान नेता नरसिंह पटेल को आज प्रशासन ने गिरफ्तार कर जेल भेजदिया जिससे उग्र किसानों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी
पुलिस अधक्षीक के.के. सिप्पल ने बताया कि किसान नेेता कोएक दिन के धरने की अनुमति दी गयी थी लेकिन उन्होंने इसे बेमियादीबना दिया तथा प्रशासन और जिला पंचायत अध्यक्ष से बात करने से भीइन्कार किया
उन्होंने कहा कि किसानों ने पुलिस पर गोलियां चलायी तथा कचहरी परिसर की दीवार को तोड़ दिया 1 उग्र भीड़ को भगाने के लिये पुलिस ने पानी की बौछार की तथा आंसू गैस के गोले दागे 1भीड़ जब नहीं हटी तो पुलिस को हवा में गोलियां चलानी पड़ी 1 उन्होंने कहा कि लगता है कि किसानों की भीड़ में कुछ असामाजिक तत्व भी घुस आये थे जिसने पुलिस पर फायरिंग की
पुलिस की फायरिंग में धरनास्थल पर जमा किसान भाग गये हैं
उन्होंने कहा कि पुलिस पर फायरिंग करने वालों की गिरफ्तारी का प्रयासकिया जा रहा है 1 किसान नेता ने गिरफ्तारी से पहले कहा कि राज्य और केन्द्र सरकार का ध्यान बुन्देलखण्ड की समस्याओं पर तो है जबकि बुन्देलखण्ड की तरह दोआबा में भी किसान भुखमरी की कगार पर हैं
उन्होंने कहा कि यहां विद्युत ् सिंचाई जैसी ज्वलंत समस्यायें खडीहैं1 इन्हीं समस्याओं को लेकर हजारों किसान धरने पर बैठे हैं 1 उन्होंनेप्रशासन पर ज्यादती का आरोप लगाया है 1 सं.विनोद.आशा समरेन्द्र लखमी2207वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications