म प्र की भाजपा सरकार के खिलाफ आरोप पत्र तैयार कर रही है कांग्रेस
भोपाल .20 फरवरी.वार्ता.मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी.भाजपा.सरकार की जनता से कथित वायदा खिलाफी ्भ्रष्टाचार ्कानूनव्यवस्था की बिगडती स्थिति और किसानों के शोषण के मुद्दे को उजागरकरने के लिए कांग्रेस जल्द ही आरोप पत्र जारी करेगी
कांग्रेस महासचिव और मध्यप्रदेश के प्रभारी वी नारायण सामी नेआज यहां पत्रकारों से कहा कि आरोप पत्र के जरिए जनता को बतायाजाएगा कि पिछले चुनाव के समय उन्हें सब्ज बाग दिखाने वाली पार्टी नेकिस तरह उन्हें..छला.. है
उन्होंने कहा कि जिला और शहर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की आज हुई बैठक में आरोप पत्र जारी करने के लिए विस्तृतदिशा निर्देश पार्टी पदाधिकारियों को दिए गए
श्री सामी ने कहा कि राज्य में कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है
विशेषकर श्री पचौरी को अध्यक्ष और वरिष्ठ विधायक अजय सिंह कोचुनाव अभियान समिति के प्रमुख का दायित्व सौंपे जाने के बाद कांग्रेस में और अधिक सक्रियता और उत्साह का संचार हुआ है
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासनसे जनता त्रस्त है1 लोकायुक्त संस्थान में मुख्यमंत्री सहित आठ मंत्रियोंके खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच चल रही है1 सिंहस्थ घोटाला ् पेंशनघोटाला ् भूमि घोटाला ् डी मेट घोटाला ् डंपर घोटाला और साइकिलघोटाला जैसे घपलों की अंतहीन श्रृंखला है
.द्विवेदी.रंजीत.आशा.राणा 1947जारी.वार्ता












Click it and Unblock the Notifications