म प्र में किसानों के लिये5600 करोड़ रुपये की रियायतों की घोषणा
भोपाल 20 फरवरी.वार्ता.मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानने आज राज्य के किसानों के लिये सौगातों की डी लगाते हुये कृषिरिणों की ब्याज दरों में कटौती और बिजली बिलों की पेनाल्टी माफकरने सहित करीब 5600 करोड रूपए की रियायतों की घोषणा की
श्री चौहान ने यहां आयोजित विशाल किसान महापंचायत में किसानों के लिए एक के बाद एक घोषणाएं करते हुए कहा कि इससे राज्य सरकार पर प्रति वर्ष 5600 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पडेगा1 उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन रियायतों के साथ ही आगामी बजट में भी उन्हें और राहत देने पर गंभीरता से विचारकर रही है1 महापंचायत को .भारतीय जनता पार्टी .भाजपा. अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भी संबोधित किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा गेहूं के लिए घोषति एकहजार रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर राज्य सरकार की आेर से सौरूपए की अतिरिक्त राशि दी जायेगी
श्री चौहान ने कहा कि किसानों के रिणों पर ब्याज दर सात प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत कर दी गयी है1इसके अलावा लघुएवं सीमांत कृषकों को डीजल एवं बिजली से चलने वाले पंपिग सैट की खरीद पर नगद 50 प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा1 उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों की बिजली की समस्याके निदान के लिए पुराने बकाया बिजली के बिलों की पेनाल्टी माफकरने के साथ ही मूल बिल की आधी राशि को माफ करने और अप्रैलसे किसानों के बिजली के बिल के भुगतान की अवधि हर माह की बजाये साल में दो बार करने का निर्णय भी लिया है
अजय.रंजीत.आशा.राणा 195
जारी वार्ता












Click it and Unblock the Notifications